टीकमगढ़: ईदगाह मार्केट:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से भिड़ी, एक की मौत; खतरनाक लोहे की पत्तियों पर सवाल
टीकमगढ़। शहर में देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चकरा तिगैला निवासी राहुल रजक (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिवाइडर पर लगी नुकीली लोहे की पत्तियां हादसे में जानलेवा साबित हुईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।