कचरा मुक्त टीकमगढ़ की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर विवेक श्रोती की अध्यक्षता में बनी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना
**टीकमगढ़।* स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा शनिवार को नगर पालिका कार्यालय के सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर विवेक श्रोती ने की। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर का निर्माण संभव है। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, नियमित कचरा संग्रहण तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
#टीकमगढ़ #MPNews #news #BreakingNews #BigBreaking हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत अपना टीकमगढ़ Collector Tikamgarh Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh PRO Tikamgarh