बांसी: जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय एल्यूमिनी एसोसिएशन के तत्वाधान में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन नवोदय एल्यूमिनी एसोसिएशन के तरफ से शनिवार अपरान्ह लगभग 1:00 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में सीयूईटी, यूजी परीक्षा फॉर्म आदि भरने तथा अपने रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम चयन करने की जानकारी दी गई। संगठन द्वारा विद्यालय परिसर में एक आरओ जल शोधन प्रणाली भी स्थापित की गई।