चौसा: चौसा में थाना से 200 मीटर पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से कटा, लाखों उड़ाए
Chausa, Buxar | Jun 14, 2026 मुफस्सिल थाना से सिर्फ 200 मीटर दूर चौसा-बक्सर रोड, यादव मोड़ पर शनिवार रविवार की दरमियांनी रात चोरों ने बैंक ऑफ़ इंडिया के ATM को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये लूट लिए। वारदात चौसा सीएचसी के सामने हुई। जिससे पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अपराधी पूरी तैयारी से आए थे। पहले ATM के अंदर-बाहर लगे CCTV कैमरों पर स्प्रे किया।