बरहट: बनगामा में पुलिस गश्ती वाहन पर हमला कर शराबी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, तीन दारोगा, दो महिला पुलिस सहित आठ जवान चोटिल
Barhat, Jamui | Mar 29, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के बनगामा के समीप बुधवार की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर छह शराबियों को छुड़ा ले गए।इस घटना में पुलिस पदाधिकारी सहित 8 पुलिस जवान चोटिल हुए। इस मामले में घायल एसआई विपिन चंद्र पालटा ने बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।