महेश्वर: महेश्वर में फिर गूंजा लोकमाता अहिल्याबाई का जयघोष, निकली भव्य पालकी यात्रा; 50 साल पुरानी परंपरा फिर हुई जीवंत
महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्यतिथि पर अहिल्या उत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर 50 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए प्रेरणा पालकी यात्रा निकाली गई।