महेश्वर: मंडलेश्वर उपजेल में उपद्रव के बाद बड़ी कार्रवाई: CCTV से पहचान कर 9 पर मामला दर्ज
मंडलेश्वर उपजेल के अंदर सोमवार को हुए उपद्रव व एक बंदी के घायल होने के बाद जेल प्रबंधन हाई अलर्ट पर है। मंगलवार को पूरे दिन अधिकारी विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटे रहे। बड़वानी से जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी पूरे दिन यहां मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की। बुधवार शाम 4 बजे