भिनाय: ग्राम पंचायत भवन नागोला में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, जिसमें आए कुल 5 परिवाद और सुनी गई समस्याएं
Bhinay, Ajmer | Jun 10, 2025 नागोला में रात्रि चौपाल मंगलवार रात्रि आठ बजे आयोजित की गई,जिसमें ग्राम पंचायत नागोला के लोगों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यो पर विशेष रूप से चर्चा हुई।रात्रि चौपाल में कुल 5 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें 2 सार्वजनिक निर्माण विभाग,1 जलदाय विभाग, 1पंचायती राज,1 राजस्व विभाग के परिवाद शामिल है।