भिनाय: पंचायत समिति सभागार भिनाय में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अजमेर की ओर से राजीविका कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
Bhinay, Ajmer | Jun 11, 2025 बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अजमेर की ओर से राजीविका कार्यक्रम बुधवार शाम 5 बजे तक पंचायत समिति सभागार भिनाय में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत,महिलाओं को वर्मिकम्पोस्ट और डेयरी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है,जिससे वे अपने जीवन में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व राजीविका किट देकर सम्मानित किया गया।