भिनाय: ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रान्हेड़ा में कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई कर 448 कट्टे बायो डीओपी किए जब्त
Bhinay, Ajmer | Jun 9, 2025 सहायक निर्देशक कृषि विभाग टीम द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रान्हेड़ा का औचक निरीक्षण किया।सोमवार दोपहर 12बजे 448 कट्टे बायो डीओपी के पाए गए।उक्त प्रकार के अवैध खाद से कृषकों को भ्रमित किया जा रहा है उक्त कट्टों पर निर्माता कंपनी का नाम भी अंकित नहीं है।बिक्री पर रोक लगा कर कट्टे को जब्त कर गोदाम को सील किया।किसानों की शिकायत पर कार्यवाही की गई।