बाह: सिधावली गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
थाना बाह क्षेत्र के गांव सिधावली में 35 बर्षीय धनप्रकाश पुत्र फूलसहाय की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब धनप्रकाश पंखा के तार जोड़ रहा था। करंट लगने के बाद परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बाह लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।