बाह: हिंगोट खेड़ा गांव में जुआ खेलते 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से नकदी भी बरामद
थाना बाह पुलिस ने रविवार को जरार चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए हिंगोट खेड़ा गांव के पास एक खंडहर कमरे में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने एक ताश की गड्डी और 10,600 रुपये बरामद किए, जबकि जुआरियों के कब्जे से 11,300 रुपये