बाह: पिनाहट के शमशान घाट मार्ग पर कीचड़ से गुजरती अर्थी का वीडियो फिर वायरल, समस्या बनी जस की तस
कस्बा पिनाहट के शमशान घाट मार्ग में दलदल और कीचड़ से होकर अर्थी ले जाने का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शनिवार को 80 वर्षीय नेतराम गौतम का निधन हो गया, जिनकी अर्थी को कीचड़ भरे रास्ते से शमशान घाट ले जाया गया। इस दौरान दलदल में फिसलने से अर्थी गिरते-गिरते बची।