बाह: पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार किशोर की मौत, माता-पिता घायल
थाना मनसुखपुरा के पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग स्थित पापरी नागर चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू पुत्र अजब सिंह, निवासी गांव सेहा भूमिया, के रूप में हुई है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोनू के सिर पर पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।