बाह: पिनाहट में बाढ़ प्रभावित टोड़ा और सेहा गांव में सांसद पुत्र ने राहत सामग्री की वितरण
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव टोड़ा और सेहा में रविवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र परमवीर चाहर, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना लंबर और भाजपा नेता नितिन वर्मा निषाद ने नायब तहसीलदार बांके बिहारी और कानूगो रामनिवास की मौजूदगी में ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी।