बाह: गांव हुसैनपुरा में दूध के भगोने में गिरने से दो वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम कृष्णा की मौत हो गई। खेलते समय मासूम चूल्हे पर उबल रहे दूध के भगोने में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत पिनाहट के एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया