जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Jamui, Jamui | May 21, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में गुरुवार 2 बजे के करीब आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने की। बैठक में राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन पर विशेष चर्चा हुई।