हरिद्वार: शिवालिक नगर स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक में आगामी निकाय चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का लिया गया फैसला
बुधवार को शिवालिक नगर स्थित बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक की। दोपहर दो बजे बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी निकाय चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। बैठक में बसपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, विधायक समेत उत्तराखंड के सभी जिलों से आए अध्यक्षों ने शिरकत की और पूरी ताकत से चुनाव लडने का संदेश दिया गया।