बुढ़नपुर: आजमगढ़ में पराली जलाने पर किसान को जुर्माना, सेटेलाइट से मिली सूचना पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़ के मुहम्मदपुर विकासखंड के ग्राम सिरसाल में सेटेलाइट से मिली पराली जलाने की सूचना पर किसान राम सिंह मौर्य के खेत का निरीक्षण कर जुर्माना लगाया गया। कृषि विभाग ने पराली जलाने के नुकसान और जैविक खाद बनाने की सलाह दी।