हरिद्वार: बैरागी कैंप से 6.37 ग्राम स्मैक के साथ युवक को नशा तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैरागी कैंप से एक युवक को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। लालजीवाला कॉलोनी निवासी सूरज के कब्जे से पुलिस को 6.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। सूरज के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सोमवार शाम 4 बजे रौशनाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।