थाना चेतगंज पुलिस ने एक नफर शातिर चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक मोबाइल किया बरामद
पुलिस उपायुक्त काशी जोन व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमि० वाराणसी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा संबंधित अभियुक्त अमन पाण्डेय को चोरी के मोबाइल के साथ अंध्रापुल के नीचे शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।