PM मोदी के संसदीय कार्यालय पर मंत्री जयवीर सिंह ने किया जनसुनवाई, लोगों की सुनी समस्या
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज जवाहर नगर एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई की। जिसमें दूर- दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।