डुमरांव: दानापुर डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया
Dumraon, Buxar | Apr 9, 2024 दानापुर डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप देर रात ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला कोइलवर दवा लेने के लिए निकली थी और वापसी में वह सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव स्थित अपने घर आ रही थी। होटल आनंद विहार के सामने अप लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।