डुमरांव: पुलिस ने ढेंका गांव के खेल मैदान के समीप वाहन जांच अभियान चला बालू लदे पांच ट्रकों को किया जब्त, मचा हड़कंप
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2024 पुलिस ने टुड़ीगंज कोरान सराय मार्ग के ढेंका गांव के खेल मैदान के समीप बालू लदे पांच ट्रकों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी ट्रकों को धर्म कांटा पर वजन कराया गया, जिसमें तीन ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लदा हुआ था। जबकि दो ट्रकों का चालान ही नही था। सभी ट्रकों पर करवाई के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला खनन पदाधिकरी को करवाई के लिए जब्ती सूची भेजी गई है।