डुमरांव: चिलहरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, किया लोगों को जागरूक
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2024 अनुमंडल के चिलहरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी बीडीओ संदीप पाण्डेय ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में मतदाताओं को पंपलेट बांटकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा और हर काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।