डुमरांव: आगामी पर्वों को लेकर डुमरांव थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्वक पर्वों को मनाने की अधिकारियों ने की अपील
Dumraon, Buxar | Apr 9, 2024 डुमरांव थाने में सोमवार को ईद, चैती छठ, रामनवमी और अंबेडकर जयंती पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्वों शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने किया।