ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के नसीरनपुर गाँव की राजकुमारी का कहना है कि गाँव स्थित गाटा संख्या 122 जिस पर उसका 50 वर्ष पुराना मकान था, जो सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है,उसका घर गिरने के बाद आरोप है कि परिवार के एक व्यक्ति द्वारा लेखपाल की मिलीभगत से उक्त भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है, विरोध करने पर धमकी दी जा रही है।शुक्रवार को सीएम से गुहार लगाई है।