#jharkhand | #chandil : चांडिल-कांड्रा सड़क की बदहाली : गड्ढे में गिरा दंपती, मोबाइल भी डूबा...
#विष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
सरायकेला-खरसवाँ के चांडिल प्रखण्ड क्षेत्र में जर्जर चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क पर मुदिडीह गाँव के समीप मंगलवार दोपहर बाइक सवार दंपती गहरे गड्ढे के कारण गिर पड़े। महिला का मोबाइल पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। राहगीरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। वर्षों बाद भी सड़क निर्माण अधूरा है। लोगों ने जांच, जिम्मेदारी तय करने और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।
#chandilnews
#corruption
#viral
#suryodaysamvaad