Public App Logo
Profile Picture

Suryodaysamvaad

@suryodaysamvaad
964Followers
52Following
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन 2.0 अंतर्गत जिले में ‘जल जन भागीदारी अभियान’ का शुभारंभ

सरायकेला, 02 अक्टूबर 2026,शुक्रवार (भाग्य सागर): महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज जल जीवन मिशन 2.0 अंतर्गत ‘जल जन भागीदारी अभियान’ सरायकेला-खरसावां जिले में शुभारंभ किया गया। सरायकेला, कुचाई, एवं राजनगर प्रखंड के चार ग्राम पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जल अर्पण, जल संचयन, जल श्रृंगार, जल यात्रा एवं प्रभात फेरी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सरायकेला, 02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरायकेला पुराने बस स्टैंड परिसर स्थितमहात्मा गांधी की प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र पर तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की कोर्ट मोड़, सरायकेला स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...
आदित्यपुर नगर निगम के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न

सरायकेला,01 अक्टूबर, 2026 गुरुवार (भाग्य सागर): समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में, नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण से संबंधित मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। पूर्व बैठक में चिन्हित बिंदुओं एवं दिशा निर्देशों के अनुपालन पर अब तक किए गए कार्य प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।...
सरस्वती विद्या मंदिर, सरायकेला में ‘संकुल स्तरीय विज्ञान आचार्य कार्यशाला’ का सफ़ल आयोजन

सरायकेला, 30 सितंबर, 2026बुधवार(भाग्य सागर) सरस्वती विद्या मंदिर सरायकेला में आज ‘संकुल स्तरीय विज्ञान आचार्य कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, प्रयोगात्मक, रुचिकर एवं नवाचारपूर्ण बनाने के साथ-साथ भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास में आचार्यों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री, विद्याविकास समिति, झारखंड एवं विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, डोरंडा कॉलेज, राँची उपस्थित रहे। उनके साथ दिलीप गुप्ता, प्रांतीय समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष तथा प्रियंका गुप्ता, राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला संयोजिका उपस्थित रहीं।...
तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध जिला टीम नेचौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में चलाया जांच अभियान

सरायकेला,01 अक्टूबर 2026,गुरुवार (भाग्य सागर) सरायकेला-खरसावांउपायुक्त के निर्देशानुसार जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग से संबंधित प्रावधानों की जांच हेतु अभियान चला कर लगभग 35 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई।इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (कोपटा), झारखंड में लागू संबंधित प्रावधानों तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियम-विनियमों के अनुपालन की जांच की गई।...
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर DLSA ने वृद्धाश्रम सरायकेला में लगाया विधिक जागरूकता-सह-चिकित्सा जांच शिविर

सरायकेला, 01 अक्टूबर 2026,गुरुवार (भाग्य सागर) अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश अनुपालन में तथा रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन में DLSA सरायकेला-खरसावां द्वारा वृद्धाश्रम, सरायकेला में विधिक जागरूकता-सह-चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।...
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=kodarma nis:value=kodarma nis:enabled=true nis:link/> : शिक्षकों की कमी पर छात्रों का धरना, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोडरमा | 1 अक्टूबर 2026 : 

सतगावां प्रखंड स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बासोडीह के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि कक्षाओं और विषयों के अनुरूप पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
   धरने के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और विद्यालय में पर्याप्त विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति तथा नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग की। विद्यार्थियों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
     छात्रों का कहना है कि शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होने से उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी और परीक्षा की तैयारियों में भी मदद मिलेगी।
      इस बीच, वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार की आलोचना की है। हालांकि, इन राजनीतिक आरोपों पर सरकार अथवा संबंधित शिक्षा विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का उल्लेख उपलब्ध जानकारी में नहीं है।
     अब विद्यार्थियों की मांगों पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर है।<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=kodarmanews nis:value=kodarmanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suryodaysamvaad nis:value=suryodaysamvaad nis:enabled=true nis:link/>
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

सरायकेला/गम्हरिया29 सितम्बर, 2026मंगलवार(भाग्य सागर) सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), में The Hans Foundation के सहयोग से स्थापित तीन-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), गम्हरिया एवं The Hans Foundation के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। उक्त डायलिसिस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी।...
₹750 करोड़ के जीएसटी मामले में स्क्रैप व्यापारी ज्ञानचंद जायसवाल के कई परिसरों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज जब्त

750 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) व टैक्स चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ज्ञानचंद जायसवाल के व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर की छापेमारी, अहम वित्तीय कागजात कब्जे में लिए। अनुभाग 1: बिष्टुपुर, आदित्यपुर और गम्हरिया में सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी का एक्शन पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने सुबह लगभग 8:00 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके निजी आवास के अलावा आदित्यपुर तथा गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित विनिर्माण इकाइयों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।...
न्यू दिल्ली में आयोजित करम मिलन महोत्सव में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला एवं न्यू दिल्ली के रिपोर्टर कलाकारों ने दी छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति

सरायकेला, 28 सितंबर, 2026सोमवार(भाग्य सागर): न्यू दिल्ली में आयोजित करम मिलन महोत्सव में सरायकेला की संस्था आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा एवं न्यू दिल्ली के रिपोर्टर कलाकारों द्वारासरायकेला छऊ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी। आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सह निर्देशक डॉ. रंजीत कुमार आचार्य ने बताया झारखंड सरकार एवं संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री के आमंत्रण पर संस्था के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया देश की राजधानी न्यू दिल्ली में पहली बार भव्य तरीके से झारखंड की संस्कृति विरासत का मंचन हुआ।...
उद्योग सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न

औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवस्थित पार्किंग एवं सुगम यातायात परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश सरायकेला, 28 सितंबर 2026, सोमवार(भाग्य सागर) सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात परिचालन को सुदृढ़ करने हेतु उद्योग सचिव, झारखंड सरकार, अरवा राजकमल की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, सरायकेला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगीयारी, उद्योग विभाग की अपर सचिव, प्रीति रानी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रविशंकर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, सिविल सर्जन डॉ....
सरायकेला में झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को वर्खास्त करने की अपील

सरायकेला 28 सितंबर, 2026.सोमवार(भाग्य सागर): सरायकेला जिला मुख्यालय के गैरेज चौक पर सोमवार की संध्या झामुमो सरायकेला-खरसावाँ जिला समिति द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोर दार विरोध प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए जोरदार नारेबाजी की।...
SIR के विरोध में JMM का ऐलान, 24 जिलों में फूंकेगा चुनाव आयोग का पुतला – CEC को हटाने की मांग

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। पार्टी ने विरोध दर्ज कराते हुए सोमवार को राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन करने की घोषणा की है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस राज्यव्यापी प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से निष्कासित करने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सख्त कदम उठाने का अनुरोध करेगी।...
चौका थाना के नए प्रभारी बने संजीव कुमार सिंह, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना प्राथमिकता…

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना में रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के तहत संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना से स्थानांतरित कर चौका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया।...
कोडरमा के ले. कर्नल जय प्रकाश ने रचा इतिहास, 6512 मीटर ऊंची माउंट भागीरथी पर फहराया तिरंगा

सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्व छात्र और भारतीय थल सेना के वरिष्ठ पर्वतारोही ले. कर्नल जय प्रकाश कुमार ने देश और झारखंड का गौरव एक बार फिर बढ़ाया है। उनके कुशल नेतृत्व में सेना के 30 सदस्यीय पर्वतारोहण अभियान दल ने उत्तराखंड स्थित गढ़वाल हिमालय की 6512 मीटर (21,365 फीट) ऊंची माउंट भागीरथी चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बीते 22 सितंबर को दल के 28 सदस्यों ने शिखर पर पहुंचकर इस कठिन मिशन को पूरा किया। यह पर्वतारोहण अभियान वर्ष 2027 में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'एवरेस्ट मैसिफ' अभियान की पूर्व तैयारियों का एक अहम हिस्सा है।...
बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुली रहेंगी बैंक शाखाएं; 28 सितंबर से पहले निपटा लें जरूरी काम

सितंबर के आखिरी दिनों में प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई के नए निर्देशों के अनुसार, 27 सितंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि लोग समय रहते अपने वित्तीय लेनदेन और जरूरी काम पूरे कर सकें।...
झारखंड में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा शिकंजा, 5 वर्षों में 24 हजार से ज्यादा वाहन जब्त; जानें कौन सा जिला रहा टॉप पर

झारखंड राज्य में अवैध उत्खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन पर नकेल कसने के लिए खनन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 के जुलाई महीने तक प्रदेश भर में कुल 24,322 वाहनों को जब्त किया गया है। पकड़े गए वाहनों में हाइवा, ट्रक, ट्रैक्टर और खनिजों की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य गाड़ियां शामिल हैं।...
पलामू: करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

झारखंड के पलामू जिले से करम पर्व के दौरान एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां करम डाली विसर्जन के लिए जलाशयों में उतरे लोगों के डूबने से दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी के बाद इलाके में उत्सव की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।...
डॉ. अमर नाथ सिंह दूसरी बार बने झारखंड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

दुमका स्थित ए. एन. कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह को पुन: 'झारखंड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड' (झारखंड जैव विविधता पर्षद) का गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित इस नियुक्ति के तहत उनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वे वर्ष 2022 से 2025 तक बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।...
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=chandi nis:value=chandi nis:enabled=true nis:link/> : चौका में बारिश से निर्माणाधीन सर्विस रोड जलमग्न, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल...

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिष्णु nis:value=बिष्णु nis:enabled=true nis:link/> पद महापात्र 📲 9934893057

चौका मोड़ पर तेज बारिश से निर्माणाधीन टाटा-रांची सर्विस रोड जलमग्न हो गई। बैंक, एटीएम और दुकानों में पानी घुसने से परेशानी हुई। सूचना पर एनएचएआई कर्मियों ने जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की। चौका बाजार समिति अध्यक्ष बसंत प्रामाणिक ने स्थायी समाधान और मामले की जांच की मांग की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chandilnews nis:value=chandilnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nh33 nis:value=nh33 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=suryodaysamvaad nis:value=suryodaysamvaad nis:enabled=true nis:link/>
झारखंड में डिजिटल क्रांति की तैयारी! Microsoft टीम के साथ शिक्षा, गवर्नेंस और रोजगार पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड में आधुनिक तकनीक के जरिए विकास कार्यों में तेजी लाने और डिजिटल बदलाव को एक नया आयाम देने के उद्देश्य से माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिनिधि टीम के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद हुआ। माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट कृष्णा और उनके सहयोगियों की मौजूदगी में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के भीतर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने और तकनीक-आधारित नए अवसरों को सृजित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।...
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=chandil nis:value=chandil nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=kukru nis:value=kukru nis:enabled=true nis:link/> : चांडिल डैम विस्थापितों की मांगों पर समन्वय मंच सक्रिय....

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिष्णु nis:value=बिष्णु nis:enabled=true nis:link/> पद महापात्र 📲 9934893057 (wa)

कुकड़ू के आदारडीह में चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। विस्थापितों ने मुआवजा, विकास पुस्तिका, भूमि आवंटन, रोजगार और पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग की। मंच ने अभिलेखीय जांच, पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chandilnews nis:value=chandilnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandildamvisthapitsamanwaymanch nis:value=chandildamvisthapitsamanwaymanch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suryodaysamvaad nis:value=suryodaysamvaad nis:enabled=true nis:link/>
पतरातू लेक रिसोर्ट: 3 महीने से वेतन न मिलने पर सुरक्षा गार्ड परेशान, आर्थिक संकट गहराया

रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध पतरातू डैम क्षेत्र में स्थित लेक रिसोर्ट का सुरक्षा जिम्मा संभाल रहे कमांडो सिक्योरिटी एजेंसी के तकरीबन 35 से 40 सुरक्षाकर्मियों को पिछले तीन माह से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। रोजाना अपनी सेवाएं देने के बावजूद पारिश्रमिक न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के समक्ष गंभीर आजीविका संकट उत्पन्न हो गया है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि मानदेय रुकने की वजह से घर के दैनिक राशन, बच्चों के विद्यालय शुल्क तथा अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना कठिन हो रहा है। स्थिति यह हो गई है कि दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए कर्मियों को दूसरों से कर्ज लेना पड़ रहा है।...
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=seraikella nis:value=seraikella nis:enabled=true nis:link/> : चांडिल डैम विस्थापितों को संगठित करने का निर्णय....

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिष्णु nis:value=बिष्णु nis:enabled=true nis:link/> पद महापात्र 📲 9934893057 (wa)

चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की बैठक में प्रभावित परिवारों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण संवाद यात्रा की समीक्षा हुई। मंच ने पुनर्वास, मुआवजा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की मांग की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chandilnews nis:value=chandilnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chandildam nis:value=chandildam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=suryodaysamvaad nis:value=suryodaysamvaad nis:enabled=true nis:link/>
स्नातक में सीट बढ़ाने और सभी छात्र-छात्राओं की नामांकन सुनिश्चित कराने की मांग पर एआईडीएसओ की ओर से सिंहभूम कॉलेज में एक दिवसीय धरना संपन्न

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में सीटों की कटौती किए जाने के कारण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो पाया है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। इसके विरोध में आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) सिंहभूम कॉलेज कमेटी चांडिल की ओर से कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।...