लिधौरा: चंदेरा में ‘सहारा अभियान’ के तहत 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, जनसहयोग से अब तक 285 कन्याओं का विवाह हुआ
चंदेरा थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ पुलिस के ‘सहारा अभियान’ के तहत 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता की।