बाइक पर सवार होकर छीना झपटी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।
कब्जा से छीने हुए 2 मोबाइल फोन, 2 चांदी तथा 2 डायमंड की बालियां बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 जुलाई । 22 जून को एक महिला ने पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम में एक शिकायत 22 जून को नजदीक भीम नगर बस स्टैंड ओल्ड रेलवे रोड गुरुग्राम से बाइक पर सवार होकर आए व्यक्तियों द्वारा इसका हैंड बैग जिसमें 2 मोबाइल फोन, आभूषण व नगदी थी छीनकर ले जाने के संबंध में दी गई, जिस शिकायत पर थाना शहर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. साहिल उर्फ कालू व 2. अभिषेक दोनों निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी साहिल को 28 जून को तथा आरोपी अभिषेक को 1 जुलाई को नजदीक सैक्टर-7 ग्राउंड देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को 29 जून को माननीय न्यायालय में पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी साहिल पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम के तहत 7 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित हैं।
आरोपियों के कब्जा से छीने हुए 2 मोबाइल फोन, 2 चांदी तथा 2 डायमंड की बालियां बरामद की गई है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Jhajjar, Jhajjar | Jul 2, 2026