कुंडा: जेठवारा कानूपुर में डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम
प्रतापगढ़ के जेठवारा-कानपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने 12वीं की छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कानपुर तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वे दोषी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।