उदवंत नगर: उदवंतनगर प्रखंड वासियों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी प्रखंड कार्यलय का लगा रहे चक्कर
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में उदवंतनगर प्रखंड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को प्रमाण पत्र बनाने को प्रखंड कार्यलय उदवंतनगर का चक्कर काट रहे है। उसके बाद भी समय से प्रमाण पत्र निर्गत नही हो पा रहा है। इस विषय पर जब सम्बंधित अधिकारियों से बात किया गया। तो उन्होंने बताया कि नया पोर्टल लांच होने के कारण समस्या उतपन्न हो रहा है।