उदवंत नगर: बेलाउर के समीप अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन पलटा घटना में तीन युवक जख्मी
अनियंत्रित होकर आरा सहार रोड पर चार पहिया वाहन पलट गया। जिस घटना में वाहन पे सवार तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए एवम वाहन भी छतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थाने की गस्ती गाड़ी पहुची एवम सभी घायलों को आनन फानन में इलाज को आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जख्मियों की पहचान अभी नही हुआ है।