उदवंत नगर: फाइलेरिया रोग से ग्रसित लोगो का पहचान हेतु 24 जून को उदवंतनगर में शिविर का आयोजन कर ब्लड जांच किया जाएगा@
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 24 जून से उदवंतनगर में रात्रि ब्लड सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि 24 जून को उदवंतनगर एवम बेलाउर गांव में रात्रि समय में शिविर का आयोजन कर लोगो का ब्लड सेम्पल संग्रह कर जांच किया जाएगा। रात्रि समय मे शिविर का आयोजन करने का मुख्य कारण फाइलेरिया का कीड़ा रात में एक्टिव होता है।