उदवंत नगर: उदवंतनगर बाजार पर सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा
आरा- सासाराम स्टेट हाइवे स्थित उदवंतनगर बाजार पर सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो एक दुकान में घुस गया। जिस घटना में दुकान में लगे करकट पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई।