नवीन बसाहट करौंदिया में शुरू हुआ अस्थायी आंगनवाड़ी केंद्र
35 बच्चों को मिला खीर, पूड़ी एवं सब्जी सहित पौष्टिक आहार
प्रभावित परिवारों के बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी आंगनवाड़ी सेवाएं
---
केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत पुनर्वासित एवं विस्थापित ग्राम ढोंडन के ग्रामीणों की नवीन बसाहट ग्राम करौंदिया में प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को उनकी नवीन बसाहट में ही आवश्यक योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 29 अगस्त 2026 से नवीन बसाहट करौंदिया में अस्थायी आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुभारंभ अवसर पर 35 बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में खीर, पूड़ी एवं सब्जी वितरित की गई।
नवीन बसाहट में आंगनवाड़ी केंद्र शुरू होने से बच्चों को पोषण आहार सहित आंगनवाड़ी से संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इस दौरान बच्चों के माता-पिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करौंदिया-1 रामप्यारी अहिरवार, आशा कार्यकर्ता शांति कोंदर, स्वसहायता समूह प्रतिनिधि मुकेश अहिरवार एवं परियोजना अधिकारी राजनगर-2 विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना
16 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026