#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान के तहत बारीगढ़ में शिविर हुआ आयोजित
वन राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए
----------
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार, 29 अगस्त को नगर परिषद बारीगढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में 595 आवेदन प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निराकरण
शिविर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से आए नागरिकों द्वारा प्री कैम्प सहित कुल 595 आवेदन प्रस्तुत किए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आवेदकों और ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ
शिविर में राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार द्वारा राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा नगरीय प्रशासन विभाग से संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।
Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur
18 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026