कोंडागांव: कोंडागांव में हर्षोल्लास साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, मांगी गई आपसी सौहार्द व भाईचारे के लिए दुआ
कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद कोंडागांव में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सिटी कोतवाली पुलिस ईदगाह एवं मस्जिद स्थल पर बड़ी संख्या में तैनात रही। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। अवसर पर आपसी शौहद्र, भाईचारा और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।