कोंडागांव: मरनी कार्यक्रम से लौट रहे चाचा-भतीजा देवुरबाल में बाइक से गिरकर हुए घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवुरबाल में आज दोपहर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए है। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अमरावती निवासी मेघनाथ बघेल अपने चाचा सब्बो बघेल उम्र 45 वर्ष के साथ मरनी कार्यक्रम में गए हुए थे। वहीं वापस आते वक्त देवुर बाल चौक में अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए हैं।