कोंडागांव: कलेक्टर दुदावत ने की नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा,जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि आगामी मानसून में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए नालियों की सफाई का कार्य भली भांति कर लें। जहां जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, उनका चिन्हांकन करते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।