कोंडागांव: बारिश पूर्व मकान मरम्मत कार्य करने छत पे चढ़ा बुजुर्ग छत से गिर कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
ग्राम सिलाटी में बीते दोपहर एक बुजुर्ग ग्रामीण बारिश पूर्व अपने मकान की मरम्मत करने छत में चढ़ा था। वहीं मरम्मत कार्य करते हुए अचानक छत से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ग्रामीण सुखदेव मंडावी उम्र 58 वर्ष की सिर में लगी गंभीर चोट के चलते मौत हो गई है।