मोठ: चलती मेमू ट्रेन में महिला से छेड़खानी का आरोप, एरच रोड स्टेशन पर चेन पुलिंग के कारण 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Moth, Jhansi | Oct 17, 2026 झांसी से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन में एक महिला यात्री ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने एरच रोड स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। आरोप है कि इसी दौरान युवक मौके से फरार हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने हंगामा किया, जिसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शु