बुढ़ाना: कस्बा शाहपुर में एक क्लीनिक में प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कस्बा शाहपुर में एक क्लीनिक में डिलीवरी के बाद प्रसूता मोनिका की मौत हो गई। परिजनों ने क्लिनिक संचालक व महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटो हंगामा किया। पुलिस को परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। नायब तहसीलदार ने अस्पताल संचालक में महिला चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए।