बुढ़ाना: पीर शाह विलायत के पास लेंटर तोड़ रहा मजदूर लेंटर के मलबे में दबने से हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुक्रवार को दोपहर के समय पीर शाहविलायत मस्जिद के पास एक मकान का लेंटर तोड़ा जा रहा था इसी दौरान अचानक से लेंटर का मलबा गिर गया। जिसमे एक मजदूर दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटो की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। जिसमे मजदूर बुरी तरह घायल हो गया था। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है।