बुढ़ाना: बुढ़ाना खतौली रोड पर दभेडी में दो बाइक आपस में भिड़ी, पांच लोग हुए घायल
बुधवार देर शाम बुढ़ाना की तरफ से तीन व्यक्ति बाइक पर सवार हो कर बुढ़ाना की ओर से आ रहे थे इसी दौरान दभेड़ी गांव से दो बाइक सवार जा रहे थे ।इसी दौरान दोनों बाइक आपस में भिड़ गयी जिसमे पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में बुढ़ाना सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।