बुढ़ाना: बुढ़ाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और एक तमंचे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुढ़ाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरोध चलाए जा रहे डर पकड़ अभियान के अंतर्गत चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त लुकमान और अरमान गांव इटावा के निवासी है। जिन्हें बुढाना पुलिस द्वारा बड़कता पुलिया के पास से गिरफ्तार किया और एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।