बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुढाना पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त ब्रह्म सिहं पुत्र नैन सिंह ग्राम कुरथल का निवासी है। जिसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बुढाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की।