बुढ़ाना: रसूलपुर दभेड़ी पहुंचे भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
रसूलपुर दभेडी गांव में भारतीय किसान यूनियन तोमर के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। प्रोग्राम में पहुंचे भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर से जुड़ने की अपील की। वही इस मौके पर उन्हें सुनने के लिए काफी लोग पहुंचे। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया।