लखनऊ के इटौंजा थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट लखनऊ द्वारा जारी गिरफ्तारी प्रपत्र के अनुपालन में वाद संख्या 335/11, धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी रामबहादुर गौतम (38) निवासी भैंसी मजरा पहाड़पुर, थाना महिगवां को 20 फरवरी 2026 को उसके घर से हिरासत में लिया गया।